Moto के इस स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिलना शुरु

  • Moto के इस स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिलना शुरु
You Are HereGadgets
Thursday, December 28, 2017-6:42 PM

जालंधर- स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला ने भारत में अपने मोटो एक्स4 हैंडसेट के लिए एंड्रॉयड ओरियो अपडेट जारी कर दिया है। फोन के लिए जारी किया गया अपडेट लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच के साथ एंड्रॉयड 8.0 ओरियो के सभी फीचर से लैस है। रिपोर्ट के मुताबिक एक ट्विटर यूज़र के हवाले से Moto X4 को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलने की खबर दी है।

 

 

ट्विटर यूज़र ने मोटोरोलाइंडिया को इस अपडेट के लिए टैग करके धन्यवाद दिया है और साथ में अपडेट की स्क्रीनशॉट भी साझा की है। लेटेस्ट अपडेट का बिल्ड नंबर है-OPW27.2 और कंपनी ने इसे ओटीए अपडेट के तौर पर जारी किया है।

 

वहीं अगर आप इस अपडेट को करना चाहते हैं तो अाप Settings > System > System Updates पर जाकर भी अपडेट की जांच कर सकते हैं। बता दें कि नवंबर महीने में भारत में लांच किए गए मोटो एक्स4 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपए है, जबकि 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपए है।
 


Latest News