व्हाट्सएप पर ऐसे शेयर करें ग्रुप इनवाइट लिंक

  • व्हाट्सएप पर ऐसे शेयर करें ग्रुप इनवाइट लिंक
You Are HereGadgets
Thursday, August 3, 2017-4:58 PM

जालंधरः मैसेजिंग एप्प व्हाट्सएप आए दिन अपने यूजर्स के लिए कोई न कोई नया फीचर पेश करता ही रहता है जो यूजर्स द्घावा काफी पसंद किया जाता है। बता दें कि हला ही में व्हाट्सएप ने पिन-चैट फीचर को एड किया है, जिसमें आप किसी भी तीन लोगों को टॉप पर पिन कर सकते है। साथ ही व्हाट्सएप पर आप ग्रुप इनवाइट लिंक की मदद से अपने कांटेक्ट को इनवाइट सेंड कर सकते है। 

ऐसे बनाए व्हाट्सएप ग्रुप इनवाइट लिंक

- सबसे पहले व्हाट्सएप के लेटेस्ट वर्जन को डाउनलोडन करें। डाउनलोडन करने के बाद व्हाट्सएप ग्रुप को ओपेन करें और ग्रुप के नाम पर क्लिक करें।

- उसके बाद आपको एड पार्टिसिपेंट ऑप्शन दिखाई देगा। एड पार्टिसिपेंट ऑप्शन दिखाई देने के बाद आपको उसपर क्लिक करना है।

- इसके बाद यह आपको एक नए पेज पर आपके कांटेक्ट के साथ लेकर जाएगा, यहां आपको इनवाइट ग्रुप के जरिए लिंक मिलेगा। उस पर क्लिक करें और अपने दोस्तों के साथ लिंक शेयर करें।


Latest News