आज दोपहर 12 बजे होंगे प्री-आर्डर के लिए उपलब्ध होंगे शाओमी Mi TV 4 और Mi TV 4A

  • आज दोपहर 12 बजे होंगे प्री-आर्डर के लिए उपलब्ध होंगे शाओमी Mi TV 4 और Mi TV 4A
You Are HereGadgets
Friday, April 27, 2018-11:07 AM

जालंधरः चीन की मल्टीनेशनल टैक्नोलॉजी कंपनी शाओमी ने हाल ही में भारत में अपने Mi TV 4 और Mi TV 4A लांच किए थे। शाओमी के ये स्मार्ट टीवी कई बेहतरीन फीचर्स और कम कीमत के साथ आते हैं। इन्हें लेकर फ्लिप्कार्ट, अमेज़न इंडिया और मी.कॉम पर कई बार सेल आयोजित की जा चुकी हैं, हालांकि अभी भी कुछ लोग ऐसे होंगे जो इनकी इतनी सेल होने के बाद भी इन्हें नहीं पाए हैं। वहीं, अगर आप अब भी इन टीवी. को खरीदना चाहते हैं तो खरीद सकते हैं। 

 

दरअसल, आज दोपहर 12 से इन टीवी के लिए मी.कॉम पर प्री-आर्डर की प्रक्रिया शुरू होने वाली है, आपको उसमें भाग लेना है और अपने लिए एक टीवी आर्डर कर देना है, इसके बाद कुछ दिनों में यह टीवी आपके घर तक पहुंचा दिया जाने वाला है। जानकारी के लिए बता दें कि इसके लिए आपको ऑनलाइन पेमेंट करनी होगी।

 

Mi TV 4 के फीचर्सः

फीचर्स की बात करें तो इस एलईडी टीवी में 55 इंच की डिस्प्ले दी गई है। टीवी में एल्यूमिनियम का फ्रेम और स्टैंड है और यह 4.9 एमएम अल्ट्रा थीन है। इसमें एचडीआर सपोर्ट भी मिलेगा। इसमें 2 जीबी रैम, वाई-फाई, ब्लूटुथ 4.0 मिलेगा। वहीं कंपनी ने वीडियो कंटेंट के लिए हॉटस्टार, वूट, सोनी लाइव और हंगामा जैसी कंपनियों से पार्टनरशिप की है। इसमें एक पैचवॉल फीचर है जिसकी मदद से आप वीडियो कंटेंट को टीवी के होम स्क्रीन पर रख सकेंगे।

 

Mi TV 4A के फीचर्सः

शाओमी के इस टी.वी में 32-इंच की डिसप्ले दी गई है। इसमें 178 डिग्री का एक व्यइंग एंगल दिया गया है। इसमें क्वाड-कोर 1.5GHz प्रोसैसर दिया गया है। ग्राफीक के लिए Mi TV 4A Mali-550 MP3 जीपीयू दिया गया है। यह टीवी 5W स्टीरियो स्पीकर के साथ आता है। क्नेक्टिविटी के लिए इसमें दो HDMI, AV पोर्ट, S/PDIF आउटपुट, DTMB, USB पोर्ट और कनेक्टर शामिल हैं। 
 


Latest News