आपके अपनों पर नजर रखने के काम आएंगी ये एप्स, लोकेशन तक कर सकेंगे ट्रैक

  • आपके अपनों पर नजर रखने के काम आएंगी ये एप्स, लोकेशन तक कर सकेंगे ट्रैक
You Are HereGadgets
Sunday, February 4, 2018-5:29 PM

जालंधरः आज हम आपको कुछ ऐसी एप्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें डाउनलोड करके आप अपने पार्टनर और परिवार के सदस्य पर निगरानी रख सकते हैं। वैसे तो गूगल प्ले स्टोर पर बहुत-सी एप्प मौजूद है लेकिन आज हम आपको उन्हीं एप्स की जानकारी देंगे जो सबसे बेस्ट हैं। इन एप्स का नाम Couple Monitor, Find Partner, Couple Keeper, Track Coupled और Couple Tracker है। इन सभी को आप गूगल प्ले स्टोर के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।

 

Couple Monitor-  इस एप्प की मदद से आप अपने पार्टनर के फोन कॉल और टेक्स्ट मैसेज की जानकारी ले सकते हैं। इसके साथ आप फोटो, वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग्स की जानकारी भी ले सकते हैं।

 

Find Partner- GPS की मदद से यह एप्प आपके पार्टनर और परिवार के लोगों की आपको जानकारी देता है। एक बार रजिस्टर करने पर एप आपको नोटिफिकेशन देता रहेगा।

 

Couple Keeper-  इस एप्प की मदद से भी आप अपने पार्टनर और परिवार के लोगों पर नजर रख सकते हैं। 

 

Track Coupled- यह एप्प फोन कॉल के साथ मैसेज डीटेल्स की भी जानकारी देता है। इसके अलावा GPS की मदद से आप अपनो की लोकेशन का पता लगा सकते हैं।

 

Couple Tracker- इस एप्प की मदद से आप फोन कॉल और टेक्स्ट मैसेज की जानकारी ले सकते हैं। साथ ही आप डिलीट किए गए मैसेज को भी देख सकते हैं। 


Latest News