Whatsapp में शामिल हुअा नया फीचर, अब ग्रुप में 256 मेंबर्स से ज्यादा कर सकते हैं एड

  • Whatsapp में शामिल हुअा नया फीचर, अब ग्रुप में 256 मेंबर्स से ज्यादा कर सकते हैं एड
You Are HereGadgets
Wednesday, October 25, 2017-5:34 PM

जालंधरः दिग्गज मैसेजिंग एप्प व्हाट्सएप्प अपने यूजर्स के लिए आए दिन कोई न कोई नया फीचर पेश करता रहता है जो यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जाता है। वहीं, अब व्हाट्सएप्प ने शेयर लिंक फीचर पेश किया है, जिसमें यूजर्स को एक लिंक भेजकर ग्रुप को ज्वाइन कराया जा सकता है। 

 

इस प्रोसेस में ग्रुप एडमिन ‘Invite to Group via Link’ की मदद से और मेंबर्स को एड कर सकता है। इसके अलावा इस लिंक को मेंबर्स किसी ओर को शेयर कर इनवाइट्स भेज सकते हैं। लेकिन अगर आप एक ग्रुप में 256 से ज्यादा मेंबर्स को एड करना चाहते हैं तो यह छोटी सी ट्रिक यहीं मौजूद है।

Whatsapp-group-limit

 

लिंक को शेयर करने के बाद आप 256 मेंबर्स से ज्यादा को एड कर सकते हैं। इस फीचर को हमने चैक किया और उस ग्रुप में चैक किया जिसमें 256 मेंबर्स मौजूद थे। इस लिंक की मदद से हम 256 मेंबर्स के अलावा एक और मेंबर को एड कर पाए। आप ऊपर दिए गए स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं। 

 


Latest News