भारत आएगी हाइपरलूप, वर्जिन ग्रुप और महाराष्ट्र सरकार के बीच हुअा समझौता

  • भारत आएगी हाइपरलूप, वर्जिन ग्रुप और महाराष्ट्र सरकार के बीच हुअा समझौता
You Are HereGadgets
Monday, February 19, 2018-6:53 PM

जालंधर- मुंबई-पुणे को हाइपरलूप से जोड़ने के लिए अमरीकी कंपनी वर्जिन ग्रुप ने महाराष्ट्र सरकार के साथ इंटेंट अग्रीमेंट साइन करने की घोषणा की है। इससे मुंबई से पुणे के मध्य 3 घंटे का सफर महज 25 मिनट में तय किया जा सकेगा। कंपनी ने दावा किया है कि इस तकनीक से 1000 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सफर किया जा सकता है। वहीं इस समय सयुंक्त अरब अमीरात, अमरीका, कनाडा, फिनलैंड और नीदर लैंड में भी हाइपरलूप पर काम हो रहा है।

 

मैग्नेटिक महाराष्ट्रा इंन्वेस्टर समिट के दौरान रविवार को वर्जिन ग्रुप के चेरयमैन रिचर्ड ब्रैनसन ने कहा, 'मुंबई-पुणे के बीच वर्जिन हाइपलूप तैयार करने के लिए हमने महाराष्ट्र सरकार के साथ एक अग्रीमेंट साइन किया है और इसकी शुरुआत एक ऑपरेशनल डेमंस्ट्रेशन ट्रैक के साथ हुई है।' 


इसके अलावा रिचर्ड ने कहा, 'प्रस्तावित हाइपरलूप ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम यातायात की दुनिया को बदल देगा और यह मुंबई को दुनिया में अग्रणी बनाएगा। इस प्रॉजेक्ट का आर्थिक समाजिक लाभ 55 अरब डॉलर है।' 
 

 

 

इस तरह काम करती है हाईपरलूप तकनीक 

हाईपरलूप यातायात की सबसे बेहतर उच्च गति परिवहन प्रणाली है। इस तकनीक में एक पैसेंजर पोड को लो प्रैशर ट्यूब में बिजली की सप्लाई की जाती है और मैग्नैटिक लीवीटेशन की मदद से पैसेंजर पोड आगे की ओर स्पीड पकडना शुरू हो जाता है। अमरीका के नेवादा रेगिस्तान में खास बनाए गए 500 मीटर के ट्रैक पर सितम्बर महीने में टैस्ट किया गया था जिसमें इस ट्रैक पर चलने वाले XP-1 नामक पैसेंजर पोड ने 310 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड तक पहुंच कर एक नया रिकार्ड कायम किया था। उम्मीद है कि ऐसे उच्च गति परिवहन प्रणाली के भारत में आने से देश के अन्य राज्यों में भी इसके लिए संभावनाओं को तलाशा जा सकेगा।

 

PunjabKesari

 


 


Latest News