लांच हुई शाओमी की नई Momoda Smart Leisure मसाज चेयर

  • लांच हुई शाओमी की नई Momoda Smart Leisure मसाज चेयर
You Are HereGadgets
Friday, October 27, 2017-9:14 PM

जालंधर- चीन की इलैक्ट्रॉनिक कंपनी शाओमी ने अपनी एक नई स्मार्ट मसाज चेयर को लांच किया है। Leisure नाम की इस मसाज चेयर की कीमत 3,999 यूआन (लगभग 39,108 रुपए) है। वहीं यह स्मार्ट चैयर L-शेप एक्सटेंड रेल डिजाइन के साथ आती है, जिसे हाई बायोनिक रोबोट डिजाइन में भी यूज किया जा सकता है। 

 

फीचर्स 

स्मार्ट मसाज चेयर को स्मार्टफोन में मौजूद MIJIA एप्प से कनेक्ट किया जा सकता है और यूजर एप्प की मदद से चैयर के फनक्श को यूज कर सकते हैं। इसमें exercise mode, soothing mode और sleep improvement जैसे कई मोड्स हैं। इसके अलावा यूजर मैन्यूली भी पोस्चर एंगल, मसाज टेक्निक, मसाज पार्ट्स को यूज कर सकते हैं।

PunjabKesari

सिलिकॉन मसाज बॉल्स

यह डिवाइस पर्यावरण के अनुकूल, टिकाऊ Polyurethane चमड़े से बनी है। इसके अलावा इसके अंदर सिलिकॉन मसाज बॉल्स हैं जो एक बेहतर मसाज देने में सहायता करती हैं। 

 

बिजली की खपत

Momoda स्मार्ट मसाज चेयर को आसानी से जिरो ग्राविटी पोजिशन को 126 डिग्री एंगल पर यूज किया जा सकता है। मसाज के दौरान स्मार्ट मसाज चैयर 100 वॉट लेती है। वहीं, स्टैंड बाए मोड में सिर्फ 0.5 वॉट की बिजली खपत होती है। 


 


Latest News