गेमर्स के लिए शाओमी लाया नया Mi Gaming Mouse

  • गेमर्स के लिए शाओमी लाया नया Mi Gaming Mouse
You Are HereGadgets
Friday, June 8, 2018-4:03 PM

जालंधर- चीनी कंपनी शाओमी ने गेमिंग के दीवानों के लिए Mi Gaming Mouse को पेश किया है। कंपनी का कहना है कि गेमर्स को ध्यान में रखते हुए Mi Gaming Mouse को माइक्रो-मोशनल और ergonomic डिजाइन में बनाया है। इसके साथ ही इसमें adjustable DPI दिया गया है, जिससे गेमर्स अपना निशाना खेल के दौरान लगा सकेंगे। वहीं शाअोमी ने Mi Gaming Mouse की कीमत  कीमत 249 Yuan (लगभग 2,623 रुपए) है।

 

PunjabKesari

 

Mi Gaming Mouse

इस नए माउस में प्रोफेशनल 7200dpi गेमिंग ऑप्टिकल सेंसर दिया गया है जोकि पांच एडजेस्टेबल स्पीड के साथ आता है। Mi Gaming Mouse 32-बिट रैम प्रोसेसर के साथ आता है। इसके साथ ही यह mouse 30G एक्सिलरेशन और स्पीड 150IPS के साथ आता है।

 

PunjabKesari

 

इसके अलावा नए माउस में दो बटन दिए गए हैं, जिसमें से एक स्पीड को बढ़ाएगा और दूसरे स्पीड को कम करेगा। बता दें कि शाअोमी ने अपने इस नए Mi Gaming Mouse को फिलहाल चीन में पेश किया है, वहीं भारत में इसके लांच होने संबंधी कोई जानकारी सामने नहीं अाई है। 

 

 


Latest News