Wednesday, March 14, 2018-4:21 PM
जालंधरः चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने आज भारत में अपने नए स्मार्टफोन रेडमी 5 को लांच कर दिया है। कंपनी ने इसे तीन वेरियंट्स में पेश किया है जिसमें 2GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 7,999 रूपए, 3GB वाले वेरिएंट की कीमत 8,999 और 4GB वाले वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपए है। बता दें कि ये स्मार्टफोन अमेजन इंडिया, Mi.com और Mi होम स्टोर्स पर 20 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
ऑफरः
बता दें कि रिलायंस जियो यूजर्स को इस स्मार्टफोन की खरीदी पर 2,200 रुपए का कैशबैक और 100GB अतिरिक्त डाटा दिया जा रहा है। वहीं कस्टमर्स को अमेजन इंडिया व Mi.com की वेबसाइट पर SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदी पर 5 प्रतिशत का डिस्काउंट भी मिलेगा। इनके अलावा कस्टमर्स किंडल ई-बुक्स पर 90 प्रतिशत के डिस्काउंट का फायदा भी उठा सकते हैं।
फीचर्सः
डिस्प्ले |
5.7 इंच (1280 x 720 पिक्सल्स) |
प्रोसैसर |
क्वालकोम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसैसर |
रैम |
2GB/3GB/4GB |
इंटर्नल स्टोरेज |
16GB/32GB/64GB |
माइक्रोएसडी कार्ड |
128GB |
रियर कैमरा |
12MP |
फ्रंट कैमरा |
5MP |
बैटरी |
3,200mAh |
अॉपरेटिंग सिस्टम |
एंड्रॉयड 7.1.2 नॉगट |
कनैक्टिविटी |
4G LTE, वाईफाई (802.11 b/g/n), ब्लूटूथ 4.1, GPS और माइक्रो USB पोर्ट |