Xiaomi Redmi Note 5 स्मार्टफोन की नई तस्वीर हुई लीक

  • Xiaomi Redmi Note 5 स्मार्टफोन की नई तस्वीर हुई लीक
You Are HereGadgets
Monday, October 9, 2017-9:47 PM

जालंधर- पिछले कुछ समय से चर्चा का विषय बने हुए Xiaomi Redmi Note 5 स्मार्टफोन के कई लीक्स सामने अा चुके है। इसी बीच अब फोन की वास्तविक तस्वीरों से संबंधित एक नई खबर सामने अाई है। मिली नई तस्वीर के वास्तविक होने का दावा किया जा रहा है और इससे स्मार्टफोन की कई स्पेसिफिकेशन्स का पता भी चला है। हांलाकि कंपनी ने इसके बारे में कोई जानकारी नही दी है।

 

उम्मीद की जा रही है कि लगाए जा रहे हैं कि यह स्मार्टफोन ग्रे मेटालिक बॉडी वाला है। इसके फ्रंट पैनल पर बेहद ही पतले बेज़ल नज़र आ रहे हैं। खासकर टॉप का बेज़ल और भी पतला है। जबकि यह फ्रंट कैमरे और ईयरपीस के साथ आएगा। आपको कोई होम बटन नहीं मिलेगा। 


रियर पैनल पर नोट 5 में दो रियर कैमरे वाला सेटअप वर्टिकल पोज़ीशन में है। इसके नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिली है। 

 

इसके अलावा एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 3 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 999 चीनी युआन, 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,299 चीनी युआन और 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,699 चीनी युआन हो सकती है।


Latest News