भारत में Xiaomi ने शुरु की अपनी यह नई सर्विस

  • भारत में Xiaomi ने शुरु की अपनी यह नई सर्विस
You Are HereGadgets
Monday, February 5, 2018-7:55 PM

जालंधर- चीनी इलैक्ट्रॉनिक्स कंपनी शाओमी ने भारत में अपने यूजर्स के लिए एक नई सर्विस की शुरुअात की है। यह सर्विस व्हाट्सएप्प पर उपलब्ध होगी जिसमें मी यूजर्स अपने व्हाट्सएप्प पर कंपनी की नई सर्विस, शाओमी की खबर, नए प्रोडक्ट लांच, प्रोडक्ट डील, बिक्री रिमाइंडर्स, MIUI साप्ताहिक अपडेट्स के बारे में नोटिफिकेशन शामिल हैं। बता दें कि कंपनी की इस नई सर्विस का नाम Xiaomi Mi Bunny है और फिलहाल इस सर्विस की बीटा टेस्टिंग चल रही है और कुछ लिमिटेड फीचर्स ही अभी उपलब्ध हैं।

 

एेसे करें इस्तेमाल 

Xiaomi Mi Bunny का उपयोग करने के लिए आपको व्हाट्सएप्प पर अपने नाम व शहर के नाम के साथ “Xiaomi” लिखकर +91-7760944500 नंबर पर टेक्स्ट करना होगा। जिसके बाद कंपनी आपको एक वेलकम मैसेज सेंड करेगी और फिर आप अपने शहर में होने वाले मी इवेंट की भी जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। इसके अलावा वहीं यदि आप इस स​र्विस को बंद करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको STOP लिखकर उसी नंबर पर मैसेज सेंड करना होगा। 


Latest News