अापके गूगल अकांउट को Track कर रही है सरकार

  • अापके गूगल अकांउट को Track कर रही है सरकार
You Are HereGadgets
Sunday, October 1, 2017-4:05 PM

जालंधर- दुनियाभर में जीमेल को काफी बड़ी संख्या में इस्तेमाल किया जाता है। गूगल ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि भारत से लोगों के अकांउट के बारे में जानकारी मांगने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस वर्ष पहले छह महीने में यानी जनवरी से जून के बीच में ही भारत से 6393 अकाउंट के बारे में जानकारी मांगी गई। जिसमें सरकारी एजेंसियां, कोर्ट और अन्य एजेंसियां शामिल थी।

 

गूगल हर दो साल बाद एक ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट जारी करता है जिसमें इस बात का खुलासा किया जाता है कि दुनिया भर में किस देश से कितने लोगों के बारे में क्या-क्या जानकारी मांगी गयी थी।

 

पिछले साल की रिपोर्ट के मुकाबले इस बार 391 से ज्यादा लोगों के बारे में जानकारी मांगी गयी है। गूगल की रिपोर्ट दिखाती है कि साल दर साल गूगल से जानकारी मांगने की संख्या बढ़ती जा रही है।

 

बता दें कि गूगल की रिपोर्ट बताती है कि पूरी दुनिया से 2017 के पहले छह महीनों में 48,941 बार गूगल अकाउंट के बारे में जानकारी मांगी गयी है।


Latest News