एप्पल ने रीलिज किया iOS 9.2.1, हुआ सुधार

  • एप्पल ने रीलिज किया iOS 9.2.1, हुआ सुधार
You Are HereGadgets
Thursday, January 21, 2016-3:11 PM

जालंधरः एप्पल ने IOS 9.2.1 के पहले बग फिक्स अपडेट को रिलीज़ किया है। कंपनी ने दावा किया है कि इस नए अपडेट के साथ मोबाइल OS के लिए कई सिक्योरिटी पैच दिए गए हैं। इस अपडेट को iPhone, iPad और iPod टच डिवाइस में दिया जाएगा। यह अपडेट पहले वर्जन के ओएस की कमियों को पूरा करेगा जिनमें से एक रिमोट कोड एक्जिक्यूशन है। इसके जरिए अटैकर iOS बेस्ड डिवाइस को निशाना बना सकते थे।

हाल ही में iPhone 6S और 6S की बैट्री ड्रेन करने वाले बग का खुलासा हुआ था। हैरानी की बात यह है कि इसे फिक्स करने के लिए एप्पल के नए अपडेट में कुछ साफ नहीं है। कंपनी ने अपडेट जारी करने के बाद सपोर्ट पेज पर इस इस नए वर्जन में फिक्स किए गए बग्स की जानकारी दी है। इस नए अपडेट को सेटिंग्स में जाकर सॉप्टवेयर अपडेट ऑप्शन से डाउनलोड किया जा सकता है।


Latest News