एप्पल ने जारी किया iOS 10 और MacOS Sierra नया बीटा वर्जन

  • एप्पल ने जारी किया iOS 10 और MacOS Sierra नया बीटा वर्जन
You Are HereGadgets
Saturday, July 23, 2016-12:27 PM

जालंधर : एप्पल ने आई.ओ.एस. 10 और मैक ओ.एस. पब्लिक बीटा का दूसरा वर्जन पेश कर दिया है। दूसरे वर्जन को लगभग एक महीने के बाद लांच किया गया है। नए वर्जन के साथ नए फीचर्स को भी एड किया गया है।

आई.ओ.एस. की बात करें तो इसमें क्विक एक्शन्स को शामिल किया है। आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस को लाॅक करते समय हैप्टिक फीडबैक (वाइब्रेशन) को एड किया है। इसके साथ ही फिंगर को टच आई.डी. पर रखते ही फोन अनलाॅक का आॅप्शन मिलेगा जो आई.ओ.एस. 9 में था।

मैक ओ.एस. में सिरी, फोटोज एप में सुधार किया गया है जिससे आॅब्जेक्ट रिकोग्निशन और नए सर्च फीचर को एड किया है। नए मैमोरीज फीचर, पिक्चर इन पिक्चर सपोर्ट, नई अनुकूलन स्टोेरेज आॅप्शन और मैसेजिंग में सुधार हुआ है।

बीटा वर्जन को ट्राई करने के लिए वैध एप्पल आई.डी. की जरूरत होगी। जिन लोगों ने रजिस्टर किया है वह एप्पल बीटा वैबसाइट पर जाकर आॅगइन कर फाइल्स को डाऊनलोड कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि बीटा वर्जन में अभी भी कुछ बग्ज हैं इसलिए अपने एप्पल डिवाइस को अपग्रेड करने के लिए यह बात जरूर ध्यान रखें कि कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।


Latest News