Apple ने लांच की नई 12 इंच MacBook; Rose Gold रंग के अलावा भी है बहुत कुछ नयां

  • Apple ने लांच की नई 12 इंच MacBook; Rose Gold रंग के अलावा भी है बहुत कुछ नयां
You Are HereGadgets
Wednesday, April 20, 2016-5:44 PM

जालंधर: लोगों को बेसब्री के साथ नई मैकबुक का इन्तजार था और अब 2016 में एप्पल ने इस इंतजार खत्म करते हुए 12 इंच की बिल्कुल नई मैकबुक लांच कर दी है। इस नई मैक बुक में ज्यादा एक्साइटिंग बदलाव तो नहीं किए गए परन्तु इसको नए रोज़ गोल्ड कलर में पेश किया गया है, जैसेकि आप थोड़े दिन पहले एप्पल के आईफोन एस. ई. में भी देखा चुके हैं। 
12 इंच मैकबुक में क्या है नया: 
1. नई मैकबुक में करंट जेनरेशन इंटेल कोर एम -3 प्रासैसर दिया गया है। 
2. प्रोसेसिंग स्पीड 2015 की मैकबुक से बेहतर है। 
3. नए इंटेल एच. डी. ग्रैफिकस 515 (पहले से मौजूद मैकबुक के इंटेल जी. पी. यू. से 25 प्रतिशत तेज) हैं।
4. एप्पल का कहना है कि नई मैकबुक की बैटरी लाईफ 10 से 11 घंटे साथ देगी।
5. इसमें 12 इंच ऐज -टू -ऐज रेटिना डिस्पले दी गई है।
6. नया डिजाइन किया गया की -बोर्ड शामिल है।
7. रोज़ गोल्ड कलर दिया गया। 
क्या इम्परूव हो सकता था:
कई टेक एक्सपर्ट्स का कहना था कि 2016 की मैकबुक में एच. डी. एम. आई. पोर्ट के साथ-साथ यू. एस. बी. टाईप सी पोर्ट की संख्या भी बढ़ेगी परन्तु ऐसा कुछ नहीं हुआ और नई मैकबुक में सिर्फ एक यू. एस. बी. टाईप सी पोर्ट ही दिया गया जिसके कारण इसे ज्यादा पसंद नहीं किया जा रहा। 

नई एंट्री लेवल मैकबुक की कीमत 1,299 डालर (लगभग 85,990 रुपए) है, जिसमें आपको 8जी. बी. रैम और 256 जी. बी. एस. एस. डी. स्टोरेज मिलेगी। ओवरआल देखा जाए तो रोज़ गोल्ड कलर के अलावा नई मैकबुक 2015 में आई मैकबुक से थोड़ी ही अलग है। 


Latest News