गूगल ने नया डूडल बनाकर महान वैज्ञानिक रॉबर्ट कोच को दी श्रद्धांजलि

  • गूगल ने नया डूडल बनाकर महान वैज्ञानिक रॉबर्ट कोच को दी श्रद्धांजलि
You Are HereGadgets
Sunday, December 10, 2017-2:25 PM

जालंधरः अमरीकी टैक्नोलॉजी कंपनी गूगल आज नया डूडल बनाकर महान वैज्ञानिक रॉबर्ट कोच को श्रद्धांजलि दी है। रॉबर्ट कोच का जन्म 11 दिसंबर 1843 में हुआ था। रॉबर्ट कोच सूक्ष्मजैविकी के क्षेत्र में युगपुरूष माने जाते हैं, इन्होंने कॉलेरा, ऐन्थ्रेक्स तथा टीबी जैसे रोगो पर गहन अध्ययन किया था। रॉबर्ट कोच ने ही सबसे पहले टी बी के इलाज का पता लगाया था। उन्होने ही सबसे पहले टी.बी. के बैक्टीरिया की खोज की और और इसे अलग करने में सफलता प्राप्त की। टी.बी. को कॉच रोग (Koch’s disease) भी कहा जाता है|

 

कोच ने रोगों एवं उनके कारक जीवों का पता लगाने के लिए कुछ परिकल्पनाएं की थी जो आज भी इस्तेमाल होती हैं। सूक्ष्मजीवों पर उनके अध्ययन के कारण ही उन्हें आधुनिक सूक्ष्मजैविकी का जनक माना जाता है। उनके सम्मान में जर्मनी की राजधानी बर्लिन में एक मेडिकल इन्सिटीट्यूट का नाम उनके नाम पर रखा गया है। 

 

साल 1867 में कोच ने एमी फ्राटी से शादी की थी। 26 साल शादी के बाद साल 1893 में एक्ट्रेस हेडविग फायरविग से उन्होंने दूसरी शादी की। साल 1910 में 66 साल की उम्र में वो दिल का दौरा पड़ने से दुनिया को छोड़कर चले गए।


Latest News