25 फरवरी को आयोजित होगा HMD ग्लोबल MWC 2018

  • 25 फरवरी को आयोजित होगा HMD ग्लोबल MWC 2018
You Are HereGadgets
Saturday, January 20, 2018-11:00 AM

जालंधरः एचएमडी ग्लोबल की स्वामित्व वाली कंपनी नोेकिया के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सार्विकस ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी है कि कंपनी इस बार नोकिया का कुछ खास प्रोडक्ट मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में इस बार पेश करने वाली है। इस इनवाइट के अनुसार ये इवेंट 25 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। बता दें कि इस बार मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 का आयोजन 26 फरवरी से 1 मार्च के बीच किया गया है।
  

रिपोर्ट के अनुसार कंपनी यहां नोकिया 9 और एंड्रॉयड ओरियो गो एडिशन आधारित स्मार्टफोन नोकिया 1 लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा कहा जा रहा है कि कंपनी यहां नोकिया 4, नोकिया 7, नोकिया8(2018) और नोकिया 3310 के 4G LTE क्षमता वाले मॉडल को भी लॉन्च करने वाली है। इसमें 5.5-इंच का QHD बैजल-लैस डिस्प्ले होगा जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1440 x 2560 पिक्सल है। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 835 प्रोसैसर और एंड्रॉयड 8.0 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इस डिवाइस में 6GB/8GB रैम और 64/128GB की इंटर्नल स्टोरेज क्षमता होगी।

 

कैमरे की बात करें तो इसमें 12-मेगापिक्सल का डुअल कार्ल-जीस रियर कैमरा और 12-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं, फोन को पावर देने के लिए इसमें  3800mAh क्षमता वाली बैटरी हो सकती है। 
 


Latest News