जल्द लांच होगें Nokia 4 और Nokia 7 Plus 2018 स्मार्टफोन

  • जल्द लांच होगें Nokia 4 और Nokia 7 Plus 2018 स्मार्टफोन
You Are HereGadgets
Tuesday, January 2, 2018-11:30 AM

जालंधरः एचएमडी ग्लोबल स्वामित्व वाली कंपनी नोकिया इस साल अपने Nokia 4 और Nokia 7 Plus स्मार्टफोन्स को लाच कर सकती है। बता दें कि इन दोनों में से किसी भी हैंडसेट के बारे में इससे पहले कोई जानकारी लीक नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक , कंपनी इस साल अपने पांच नए स्मार्टफोन्स को लांच कर सकती है।  

 

जानकारी के लिए बता दें कि इस लांच होने वाले नोकिया 7 प्लस स्मार्टफोन , पिछले साल लांच हुए नोकिया 7 स्मार्टफोन का ही अपग्रेड और बड़ा वेरिएंट होगा। इस नए स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन660 चिप प्रोसैसर दिया जा सकता है। इसके अलावा पिछले महीने रूसी टिप्सटर एल्डार मुर्तज़िन ने दावा किया था कि नोकिया 1 गूगल के एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) प्रोग्राम का हिस्सा होगा और इसे मार्च में लांच किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 1जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज होने की उम्मीद है। कंपनी इस स्मार्टफोन को 6,670 रुपए  में पेश कर सकती है।   

 

कंपनी का कहना है कि 19 जनवरी को चीन में होने वाले एक इवेंट में नोकिया 9 को लांच किया जा सकता है। इस इवेंट में नोकिया 6 और नोकिया 8 के अपग्रेड वेरिएंट नोकिया 6 (2018) और नोकिया 8 (2018)  को भी पेश किया जा सकता है।
 


Latest News