नोकिया के इन स्मार्टफोन्स के लिए जारी हुअा एंड्रॉयड 8.0 Oreo अपडेट

  • नोकिया के इन स्मार्टफोन्स के लिए जारी हुअा एंड्रॉयड 8.0 Oreo अपडेट
You Are HereGadgets
Monday, January 15, 2018-2:47 PM

जालंधरः एचएमडी ग्लोबल वाली स्वामित्व कंपनी नोकिया ने अपने  Nokia 6 (2018) और Nokia 7 स्मार्टफोन्स के लिए एंड्रॉयड 8.0 Oreo अपडेट जारी कर दिया है। कंपनी ने चीन में अपने आधिकारिक Weibo अकाउंट के माध्यम से इन डिवाइस की पुष्टि की है, जिसमें कहा गया है कि, “आज नया Nokia 6 और Nokia 7 के लिए आधिकारिक तौर पर एंड्राइड 8.0 Oreo सिस्टम अपडेट लांच किया है।”
 

हालांकि, गूगल ने एंड्रॉयड 8.0 Oreo के फाइनल वर्जन को तीन महीने पहले ही जारी कर दिया था। जिसके बाद भी नोकिया ने नोकिया 6 (2018) और Nokia 7 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 7.1 नॉगट के साथ पेश किया है। वहीं, भारत में नोकिया 6 (2017) के लिए हाल ही में एंड्रॉयड 8.0 Oreo बीटा को रिलीज किया गया है।

 

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो नोकिया 7 स्मार्टफोन में 5.2-इंच का IPS LCD स्क्रीन दिया गया है। वहीं, Nokia 6 (2018) में 5.5-इंच का फुल HD IPS LCD स्क्रीन दिया गया है। वहीं, HMD ग्लोबल ने दोनों नोकिया 6 (2018) और नोकिया 7 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 SoC का इस्तेमाल किया गया है। दोनों स्मार्टफोन में 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।


Latest News