Friday, December 29, 2017-12:10 PM
जालंधर - नए साल के मौके पर चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो अच्छी ख़बर लेकर आई है। कंपनी ने अपने वीवो V7 हैंडसैट की कीमत में 2,000 रुपए की कटौती कर दी है। वीवो V7 को भारत में 18,990 रुपए की कीमत के साथ लांच किया गया था। अब यूजर्स इस फ़ोन को 16,990 रुपए में खरीद सकेंगे। बता दें कि हैंडसैट नई कीमत के साथ ई -कामर्स साइट फ्लिपकार्ट और अमेजन इंडिया पर उपलब्ध है। कंपनी ने वीवो V7 ऐनजैटिक ब्लू वेरीऐंट को पेश किया है।
वीवो V7 स्मार्टफोन के फीचर्स
डिस्प्ले |
5.7 की HD डिस्प्ले (रेज्योलेशन 1440 x 720 पिक्सल्स) |
प्रोसैसर |
1.8GHz ऑक्टा-कोर क्वालकोम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसैसर |
रैम |
4GB |
इंटर्नल स्टोरेज |
32GB |
माइक्रोएसडी कार्ड स्पोर्ट |
256GB |
रियर कैमरा |
16MP |
फ्रंट कैमरा |
24MP |
बैटरी |
3000mAh |
ऑपरेटिंग सिस्टम |
फनटच OS 3.2 पर आधारित एंड्रॉयड 7.1.1 नॉगट |
कनैक्टिविटी |
4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटुथ 4.2, FM, GLONASS, GPS, OTG सपोर्ट और माइक्रो USB पोर्ट |