2018 में इन स्मार्टफोन्स को मिला एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट

  • 2018 में इन स्मार्टफोन्स को मिला एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट
You Are HereGadgets
Sunday, January 21, 2018-2:19 PM

जालंधरः 2018 में Xiaomi Mi A1, Asus Zenfone 4 और Honor 8 Pro  स्मार्टफोन्स को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिल चुकी है। इस अपडेट के बाद कई सारे फीचर्स भी अाए है। यहां पर हम उन स्मार्टफोन के बारे में बता रहे है जो लेटेस्ट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट के साथ पेश किए गए है।

 

Xiaomi Mi A1-

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi  ने आधिकारिक तौर पर अपने एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन Xiaomi Mi A1 पर एंड्रॉयड 8.0 ओरियो का रोलआउट शुरू कर दिया है। यह अपडेट अलग-अलग बैच में जारी किया जाएगा, इसलिए सभी यूजर्स को तत्काल ये अपडेट नहीं मिलेगा। इसमें Android 8.0 Oreo का साइज 1107.4MB है। इस अपडेट को ओवर द एयर (OTA) रोलआउट किया जा रहा है।

 

Asus Zenfone 4-

ताईवान की दिग्गज कंपनी असूस ने ज़ेनफोन 4 स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो रोलआउट करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने लेटेस्ट एंड्रॉयड अपडेट को एफओटीए (फर्मवेयर-ओवर-द-एयर) अपडेट के जरिए जारी किया गया है। इस अपडेट के साथ ज़ेनफोन 4 में सभी अहम एंड्रॉयड ओरियो फ़ीचर आ गए हैं। यूज़र को अब, बैकग्राउंड लिमिट, ऑटोफिल, स्मार्ट टेक्स्ट सेलेक्शन और पिक्चर-इन-पिक्चर मोड जैसे विकल्प मिलेंगे।  

 

Honor 8 Pro Smartphone-

हुवावे की सब-ब्रांड कंपनी ऑनर ने पिछले साल अपने ऑनर 8 प्रो स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट को जारी कर दिया गया है। यूजर अपने फोन की सैटिंग्स में जाकर अबाउट फोन सैक्शन में इसकी जानकारी ले सकते हैं। इसे चाहें तो आप Settings> About Phone से भी समझ सकते हैं। इसके अलावा इसमें 60 नई इमोजी, नोटिफिकेशन डॉट्स, एप्स के लिए वाइज-gamut कलर, स्नूजिंग के लिए इंडीविजुअल नोटिफिकेशन, एडेप्टिव आइकंस, कीबोर्ड नेवीगेशन आदि देखने को मिलेंगे।


Latest News