Tuesday, November 21, 2017-7:49 PM
जालंधर- हाल ही में अमरीकी कंपनी एप्पल ने iPhone X को लांच किया है। कंपनी ने इसकी बिक्री 3 नवंबर से शुरु की थी। जानकारी के मुताबिक Caviar नाम की स्मार्टफोन कस्टमाइज़ कंपनी ने iPhone X के एक स्पेशल एडिशन को लांच किया है जिसका नाम iPhone X इंपीरियल क्राउन रखा गया है। वहीं इसकी कीमत करीब 26,28,400 रुपए बताई जा रही है।
शानदार डिजाइन
iPhone X इंपीरियल क्राउन के रियर पैनल में 300 से ज्यादा कीमती पत्थरों के साथ गोल्डन कोट दिया गया है। इसमें अलग-अलग साइज के 344 से ज्यादा हीरे जड़े गए हैं।इसके अलावा इसमें 14 बड़े रूबी और एक सोने का दो सिर वाला बाज लगाया है।
Caviar कंपनी
बता दें Caviar स्मार्टफोन कस्टमाइज़ कर बेचने वाली कंपनी है और iPhone X के अलावा कंपनी ने iPhone 8 और iPhone 8 Plus को भी कस्टमाइज़ किया है। वहीं Nokia 3310 का पुतिन-ट्रंप समिट एडिशन भी कंपनी के द्वारा साल की शुरुआत में लांच किया गया था।