Friday, December 22, 2017-2:09 PM
जालंधरः ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी असुस ने इसी साल जुलाई में अपने ZenFone 3 Max (ZC553KL) को एंड्रॉयड 7.1.1 नॉगट पर अपडेट किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, ZenFone 3 Max (ZC553KL) को ZenUI 4.0 अपडेट दिया जा रहा है जो कि version V14.0200.1712.347 पर उपलब्ध होगा।
जानकारी के लिए बता दें कि इस अपडेट का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को थोड़ा संयम रखना होगा, यदि आपको अभी तक अपडेट नहीं मिला है तो आप मैनुअली अपडेट की सुविधा का उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए आपको स्मार्टफोन की Setting -> About -> System Update to update manually पर क्लिक करना है। जिसके बाद आपको नोटिफिकेशन मिल जाएगा। इस अपडेट के आपका स्मार्टफोन पहले से अधिक स्मार्ट और स्मूथ हो जाएगा। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 5.5-इंच फुल-एचडी डिस्प्ले दिया गया है। जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन (1080×1920) पिक्सल है।