मीयूआई 9 के बाद Xiaomi के इन स्मार्टफोन को नहीं मिलेगा कोई अपडेट

  • मीयूआई 9 के बाद Xiaomi के इन स्मार्टफोन को नहीं मिलेगा कोई अपडेट
You Are HereGadgets
Monday, November 20, 2017-7:52 PM

जालंधर- चीनी मल्टीनेशनल कंपनी शाओमी ने अपने छह लोकप्रिय डिवाइस के लिए भविष्य में मीयूआई के अपडेट ना मिलने की घोषणा की है। इन छह स्मार्टफोन को मीयूआई9 अपडेट के तौर पर आख़िरी स्टेबल रॉम अपडेट मिलेगा। बता दें कि इन डिवाइस में मी 2/2एस, मी 4आई, रेडमी नोट 4जी, रेडमी 2, रेडमी 2 प्राइम और मी नोट शामिल हैं। 

 

कंपनी ने पोस्ट के जरिए बताया कि पुराने डिवाइस को अब कोई क्लोज़्ड बीटा और पब्लिक बीटा वर्ज़न अपडेट नहीं मिलेगा। इसके अलावा, इन सभी डिवाइस को आख़िरी बीटा वर्ज़न के तौर पर मीयूआई ग्लोबल बीटा रॉम 7.11 दिया गया है। 

 

बता दें कि शाओमी ने इसी महीने रेडमी नोट 4, मी मैक्स 2 और मी मिक्स 2 डिवाइस के लिए मीयूआई 9 ग्लोबल स्टेबल रॉम अपडेट जारी किया था। 


Latest News