Thursday, July 28, 2016-10:37 AM
जांलधर - भारत की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कार्बन ने दो नए बजट स्मार्टफोन्स की घोषणा की है। इनमें से Fashion Eye स्मार्टफोन की कीमत 5,490 रुपए और Fashion Eye 2.0 स्मार्टफोन की कीमत 6,490 रुपए बताई गई है।
इन फोन्स में कंपनी ने Staqu's (आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी एनेबल्ड) फैशन एप्प दी है जो तस्वीर को क्लिक करने पर आउटफिट सर्च करने में मदद करेगी। इन दोनों मॉडल्स में फर्क सिर्फ इतना है कि कार्बन फैशन ऑई में 1 GB RAM और 8 GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी जबकि फैशन ऑई 2.0 में 2 GB RAM और 16 GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी।
इन स्मार्टफोन्स के अन्य फीचर्स -
डिस्प्ले |
5 इंच HD |
प्रोटेक्शन |
ड्रैगनट्रेल गिलास |
प्रोसेसर |
1.3 GHz क्वॉड-कोर |
ओ.एस |
एंड्रॉइड लॉलीपॉप 5.1 |
कैमरा |
फ्लैश के साथ 8 MP रियर, 5 MP फ्रंट |
कार्ड सपोर्ट |
अप-टू 32 GB |
बैटरी |
2000 mAh |