सोनी के इन डिवाइसिस में मिलेगा एंड्राॅयड 6.0 मार्शमैलो अपडेट

  • सोनी के इन डिवाइसिस में मिलेगा एंड्राॅयड 6.0 मार्शमैलो अपडेट
You Are HereGadgets
Monday, June 27, 2016-11:31 AM

जालंधर : सोनी ने अपने डिवाइसिस के लिए एंड्राॅयड 6.0 मार्शमैलो अपडेट जारी किया है। जापानी टैक्नोलाॅजी जायंट ने मार्शमैलो का बीटा वर्जन पेश किया है जिसमें नए साॅफ्ट चार्जिंग फीचर को पेश किया है। सोनी ने एक्सपीरिया जेड2, एक्सपीरिया जेड3 और एक्सपीरिया जेड3 काम्पैक्ट के लिए मार्शमैलो अपडेट पेश किया है जो आने वाले दिनों में उपलब्ध होगा।

कम्पनी द्वारा पेश किए गए बीटा वर्जन में साॅफ्ट चार्जिंग फीचर से एक्सपीरिया जेड2, जेड3 और जेड3 काम्पैक्ट की बैटरी लाइफ बढ़ेगी। इस अपडेट का बिल्ड नम्बर 23.5.ए.1.238 है और इसमें एक्सपीरिया होम लांचर में कुछ बग्ज को भी फिक्स किया गया है। एंड्राॅयड 6.0 मार्शमैलो में डोज, नाऊ आॅन टैब, रनटाइम परमिशन्स और गूगल नाऊ आॅन टैप जैसे फीचर्स मिलेंगे।

फायरवाल बीटा वर्जन फिलहाल कुछ ही माॅडल्स जैसे Xperia Z2 (D6503), Xperia Z3 (D6603) और Xperia Z3 Compact (D5803) के लिए ही पेश किया गया है।


Latest News