गूगल के नए नैक्सस डिवाइस में देखने को मिलेगा नया यूजर इंटरफेस!

  • गूगल के नए नैक्सस डिवाइस में देखने को मिलेगा नया यूजर इंटरफेस!
You Are HereGadgets
Tuesday, August 2, 2016-5:58 PM

जालंधर : पिछले साल गूगल ने सितम्बर महीने में नैक्सस 5एक्स और नैक्सस 6पी को लांच किया था और इस बार भी कम्पनी सितम्बर में नया नैक्सस डिवाइस लांच कर सकती है। नए नैक्सस डिवाइस एंड्रॉयड का नया वर्जन भी देखने को मिलेगा लेकिन इसके साथ ही इसमें अलग तरीके का लॉन्चर होगा जो किसी स्मार्टफोन में नहीं होगा।

लीक्ड स्क्रीनशॉट को देखें तो साफ जाहिर होता है कि यह वर्तमान में इस्तेमाल होने वाले गूगल लॉन्चर से बहुत अलग है। पिछले साल भी गूगल के नए लॉन्चर की खबर सामने आई थी। एंड्रॉयड पुलिस की न्यूज रिपोर्ट में कुछ स्क्रीनशॉट को दिखाया गया है जिसमें एप ड्रॉअर नहीं है और इसमें कई लेयर्स हैं। गूगल सर्च बार की जगह इसमें G बटन होगा जिसे क्लिक करने से सर्च बार आएगा।


Latest News