Monday, August 29, 2016-1:36 PM
जालंधर - कोरियाई मोबाइल फोन निर्माता कंपनी सैमसंग अपनी गैलेक्सी सीरीज को लेकर पूरी दुनिया में जानी जाती है। सैमसंग ने गैलेक्सी A5 2016 मॉडल को इस साल फरवरी के महीने में 29,400 रुपए कीमत के साथ लांच किया था। नई रिपोर्ट के मुताबिक इस स्मार्टफोन की कामयाबी के बाद कंपनी का नया SM-A520F मॉडल गीकबेंच बेंचमार्क वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है जिसे गैलेक्सी A5 (2017) मॉडल कहा जा रहा है। इस स्मार्टफोन की कोर टेस्ट रिपोर्ट को आप उपर दी गई दूसरी तस्वीर में देख सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसे लांच किया जाएगा।
इस स्मार्टफोन के लिस्ट किए गए फीचर्स -
डिस्प्ले |
5.5 इंच HD S AMOLED |
प्रोसेसर |
1.87 GHz ओक्टा कोर सैमसंग एक्सिनोस 7880 |
ओ.एस |
एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलौ |
रैम |
3GB |