लम्बे इंतजार के बाद लांच हुआ Xiaomi Redmi Note 4

  • लम्बे इंतजार के बाद लांच हुआ Xiaomi Redmi Note 4
You Are HereGadgets
Thursday, August 25, 2016-1:46 PM

जालंधर - चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने लम्बे इंतजार के बाद नया Redmi Note 4 लांच कर दिया है। यह स्मार्टफोन दो वैरिएंट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन के 2GB RAM और 16GB इंटरनल स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत  899 Yuan (करीब 9,060 रुपए) है। जबकि 3GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 1199 Yuan (करीब 12,080 रुपए) है। इसे कल (26 अगस्त) से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा, लेकिन फिलहाल इसकी भारत में उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी सामने नही आई है। 
इस स्मार्टफोन के फीचर्स -

डिस्प्ले 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सेल्स) HD 2.5D कर्वेड गिलास
प्रोसेसर 2.1 GHz डेका-कोर मीडियाटेक हीलियो X20
ओ.एस एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलौ
ग्राफिक्स प्रोसेसर Mali-T880MP4 GPU
रैम 3GB
इंटरनल स्टोरेज 16 GB
कैमरा ड्यूल टोन LED फ्लैश, PDAF, f/2.0 अपर्चर से लैस 13 MP रियर, 5 MP फ्रंट
बैटरी 4000 mAh 
नेटवर्क 4G VoLTE
अन्य फीचर्स WiFi (802.11 b/g/n), ब्लूटूथ 4.2, GPS और USB टाइप C
खास फीचर रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर

 


Latest News