ऐआर रेहमान के सहयोग से भारत में दो मैक लैब्स खोलेगी एप्पल

  • ऐआर रेहमान के सहयोग से भारत में दो मैक लैब्स खोलेगी एप्पल
You Are HereGadgets
Wednesday, October 11, 2017-6:10 PM

जालंधर : अमरीकी टैकनोलॉजी कम्पनी एप्पल ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया है कि भारत में जल्द दो मैक लैब्स खोली जाएंगी। ऐआर रेहमान के सहयोग से इनमें से एक को उनकी चेन्नई में स्थित KM म्यूज़िक कन्ज़रवेटरीज़ (KMMC) इंस्टीट्यूट में खोला जाएगा वहीं दूसरी लैब मुम्बई में खुलेगी। इन मैक लैब्स में छात्रों को Logic Pro X के जरिए म्यूजिक तैयार करना सिखाया जाएगा। इसके अलावा इनमें एप्पल प्रोफैशनल म्यूज़िक एप को चलाने की ट्रेनिंग भी मिलेगी। एप्पल ने कहा है कि भारत में छात्रों के लिए 10 फुल टाइम म्यूजिक स्कॉलरशिप्स भी दी जाएंगी। 

 

ऐआर रेहमान ने कहा है कि संगीत आज की दुनिया में एक मरहम का काम करता है। हम एप्पल के साथ म्यूजिक के प्यार को साझा करते हैं। इन लैब्स में दी जाने वाली स्कोलरशिप्स से कल के म्यूजिक और कम्पोजर्स को डिवेल्प किया जाएगा। मैं पिछले 20 वर्षों से Logic Pro का इस्तेमाल कर रहा हूं और मैं भारत में इसे सिखाने के लिए काफी उत्साहित हूं।

 

उल्लेखनीय है कि KMMC को ऐआर रेहमान द्वारा साल 2008 में शुरू किया गया था। इस इंस्टीट्यूट ने भारतीय संगीत की कला को काफी मजबूत किया है। यहां वेस्टन म्यूजिक और नई म्यूजिक टैक्नोलॉजी के बारे में छात्रों को बताया जाता है। 


Latest News