एप्पल ने जारी किया iOS का नया वर्जन, जल्दी करें अपडेट

  • एप्पल ने जारी किया iOS का नया वर्जन, जल्दी करें अपडेट
You Are HereGadgets
Thursday, January 25, 2018-6:34 PM

जालंधर : एप्पल ने आईफोन में आ रही स्लो प्रोसैसिंग की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए iOS का नया अपडेट जारी कर दिया है। इस iOS 11.2.5 अपडेट में एप्पल ने बग्स को फिक्स करते हुए कई सुधार भी किए हैं। इसके अलावा इस अपडेट में यूजर्स को कई नए फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। इस अपडेट का फाइल साइज 178MB रखा गया है लेकिन अगर आप iOS 10 या फिर iOS 9 का उपयोग कर रहे हैं तो हो सकता है कि आपको इसे अपडेट करने के लिए कुछ गीगाबाइट्स डाटा की जरूरत पड़ेगा। 

 

इस अपडेट के जरिए इन समस्याओं से मिलेगा छुटकारा
इस अपडेट के जरिए यूजर के पुराने आईफोन या आईपैड में आ रहे लॉक स्क्रीन इश्यू, रिंगटोन बग्स, एप्पल वॉच पेयरिंग प्रॉब्लम्स, WiFi की रेंज कम होगा व एप्पल कार प्ले इश्यू को ठीक किया जाएगा यानी अब यूजर्स फोर्ड व स्कोडा की कारों के साथ आसानी से एप्पल डिवाइसिस को कनैक्ट कर पाएंगे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बार इसमें ब्लूटुथ, ऑडियो प्लेबैक और फोन एप्प (कॉल लिस्ट्स), मैसजिस व कार प्ले एप्स को फिक्स किया गया है। 

 

इन एप्पल डिवाइसिस पर मिला यह अपडेट
इस अपडेट को iPhone 5S और इसके बाद उपलब्ध सभी मॉडल्स, iPad मिनी 2, 6वीं जनरेशन के iPod टच और उसके बाद में आए सभी मॉडल्स पर जारी किया गया है। यानी आप आसानी से इनमें अपडेट को डाउनलोड कर उन्हें बेहतर बना सकते हैं। 

 

इस तरह कर सकते हैं अपडेट
एप्पल द्वारा जारी किए गए इस अपडेट को यूजर सैटिंग्स > जनरल > सॉफ्टवेयर अपडेट पर क्लिक कर एप्पल डिवाइस को अपडेट कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको WiFi नैटवर्क की जरूरत पड़ेगी। 

 

अपडेट में एप्पल ने दिए ये नए फीचर्स 
iOS 11.2.5 अपडेट में एप्पल ने होमपोड स्पीकर की स्पोर्ट दी है। वहीं इसमें एप्पल सिरी को भी अपडेट किया गया है यानी यह सॉफ्टवेयर अब यूजर्स को खबरें भी बढ़ कर सुनाने में मदद करेगा। लेकिन इस फीचर को फिलहाल यूके व ऑस्ट्रेलिया यूजर्स के लिए उपलब्ध किया गया है। इसके अलावा इसमें ट्रैवल डैस्टिनेशन का पता लगाने के लिए वायस ओवर की स्पोर्ट भी दी गई है। 

 

जानकारी के मुताबिक कम्पनी जल्द ही  iOS 11.3 अपडेट को भी जारी करेगी जिसकी मदद से बैटरी बैकअप की समस्या को सुलझाया जाएगा। यह अपडेट बैटरी में समस्या आने पर वार्निंग भी देगा व इसके जरिए यूजर को नई बैटरी लगवाने का निर्देश भी मिलेगा। 


Latest News