विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए बनाया गया खास डिवाइस

  • विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए बनाया गया खास डिवाइस
You Are HereGadgets
Thursday, May 31, 2018-2:13 PM

- भाषा का अनुवाद करने में होगी आसानी

जालंधर : विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए एक ऐसा डिवाइस बनाया गया है जो दूसरे देश जाने पर वहां के लोगों की भाषा का अनुवाद करेगा जिससे बेगाने मुल्क में रहने-ठहरने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। यूजर को बस इस डिवाइस में दिए गए रिकार्ड बटन को दबा कर अपनी भाषा में बोलना होगा जिसके बाद यह ट्रांसलेटर उसे विदेशी भाषा में बदलकर स्पीकर के जरिए आऊटपुट देगा। 

 

यही प्रक्रिया दोहराने पर आपको विदेशी व्यक्ति क्या कहना चाहता है इसकी जानकारी मिलेगी।  IMESAY 2.0 नामक इस डिवाइस को न्यूजीलैंड की गैजेट निर्माता कम्पनी  Seven द्वारा बनाया गया है। कम्पनी ने बताया है कि इसे खास तौर पर विश्व शांति को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है। इस डिवाइस के सिर्फ 999 यूनिट ही उपलब्ध किए जाएंगे जिनके मुनाफे का 5 प्रतिशत हिस्सा सेव द चिल्ड्रन योजना में खर्च होगा। उम्मीद की जा रही है कि इसे 168 डॉलर (लगभग 11,344 रुपए) कीमत में जून 2018 तक बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा। 

PunjabKesari

 

 

डिवाइस में दिए गए कमाल के फीचर्स

- यह पोर्टेबल ट्रांसलेटर 16 भाषाओ को ट्रांसलेट करता है। 

- इसके जरिए भाषा का अनुवाद करने में 1 सैकेंड का समय लगता है। 

- यह काफी हल्की डिवाइस है और इसका वजन सिर्फ 453 ग्राम है।

- इसमें Wi-Fi की भी सपोर्ट दी गई है। 

PunjabKesari

 

4G सिम की सपोर्ट

इस डिवाइस में 4G सिम की सपोर्ट दी गई है और यह फास्ट स्पीड इंटरनैट पर काम करता है। 

मोबाइल हॉटस्पॉट 

जरूरत पड़ने पर इसमें से हॉटस्पॉट को ऑन कर मोबाइल में इंटरनैट चलाया जा सकता है।

72 घंटे बैकअप 

इसमें खास बैटरी लगाई गई है जो एक चार्ज में 72 घंटे का बैटरी बैकअप देती है। 

क्लीयर साऊंड आऊटपुट 

इसमें खास तैयार किया गया 35mm HD डायाफ्राम स्पीकर लगा है जो क्लीयर ऊंची आवाज़ से आऊटपुट देता है।


Latest News