घर के पते को 10 अंकों में बदल देगा गूगल का नया Plus Code फीचर

  • घर के पते को 10 अंकों में बदल देगा गूगल का नया Plus Code फीचर
You Are HereGadgets
Tuesday, March 13, 2018-5:54 PM

जालंधर- टैक जायंट गूगल ने दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में Plus Code लांच किया है। कंपनी के मुताबिक भारत में ऐड्रेस को ढूंढने को आसान बनाने के लिए यह शुरुआत की गई है। वहीं इस फीचर के अलावा गूगल मैप्स वॉयस नेविगेशन में छह भारतीय भाषाओं को भी जोड़ा गया है।

 

एेसे करें इस्तेमाल 

गूगल की इस नई सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए https://plus.codes/map/  लिंक पर क्लिक करके आप अपना ऐड्रेस ढूंढ सकते हैं। अगर आपको अपने घर या ऑफिस का प्लस कोड नहीं मिलता है तो यहां से आप उस जगह का पता लिख कर दर्ज गूगल में सबमिट कर सकते हैं। वहीं इसमें छह डिजिट का एक कोड होता है जिसके साथ शहर का कोड जुड़ा होता है। इसे आप खुद से जेनेरेट करके किसी को भी भेज सकते हैं। इस कोड को गूगल मैप्स पर डाल कर कोई भी आपके लोकेशन तक आ सकता है।

 

Plus Code

प्लस कोड एक ओपन सोर्स सल्यूशन है यानी आप खुद से अपने घर के ऐड्रेस का प्लस कोड जेनेरेट कर सकते हैं। यह फ्री है और आप इसे आसानी से बना सकते हैं। भारत में ऐड्रेस काफी लंबे होते हैं जिनमें गली नंबर, लैंडमार्क, अपार्टमेंट नंबर और फ्लैट नंबर जैसी जानकारियां होती हैं हालांकि अमेरिका जैसे देशों में ऐड्रेस छोटे होते हैं और आसान होते हैं, इसी तर्ज पर गूगल ने प्लस कोड की शुरुआत की है।


Latest News