साल 2018 में Google पर सबसे ज्यादा सर्च की गईं ये कारें

  • साल 2018 में Google पर सबसे ज्यादा सर्च की गईं ये कारें
You Are HereGadgets
Thursday, December 20, 2018-1:10 PM

ऑटो डेस्क- भारतीय ऑटो मार्केट दुनियाभर में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है। भारत में प्रतिवर्ष कई दिग्गज विदेशी कंपनियां अपने वाहनों को लांच करती हैं, जिन्हें बेहद पसंद किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ घरेलू वाहन निर्माता कंपनियां भी मार्केट में लोगों को अपनी और आकर्षित करने के लिए नए वाहनों को उतार रही हैं। आज हम आपको इस रिपोर्ट के जरिए साल 2018 में भारत में टॉप ट्रेंडिंग कारों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में....

PunjabKesari
. होंडा अमेज

गूगल द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक 2018 में टॉप ट्रेंडिंग कार होंडा अमेज रही। भारतीयों को अमेज का नया अवतार बेहद पसंद आया। इसकी खास बात सीवीटी गियरबॉक्स के साथ डीजल कार होना था। जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया। बता दें कि भारतीय मार्केट में इस कार की कीमत कीमत 5.81 लाख से 9.11 लाख के बीच है।

PunjabKesari. महिंद्रा मराज्जो

महिंद्रा ती यह कार गूगल ट्रेंड में दूसरे नंबर रही है। डबल विशबोन सेटअप और सामने की आरामदायक केबिन की वजह से इनोवा और टोयोटा को इसने पीछे छोड़ा। महिंद्रा के लिए इस गाड़ी ने एक बेंचमार्क बना दिया। इसकी कीमत 9.99 लाख से 13.90 लाख के बीच है।

PunjabKesari
. टोयोटा यारिस

टोयोटा यारिस भारत में अप्रैल 2018 में लांच हुई थी। इसमें 6 एयरबैग, प्रोजेक्टर हेड लैंप, पार्किंग सेंसर लोगों को काफी पसंद आया। इसमें सीवीटी का भी विकल्प दिया गया है। इसकी कीमत 9.29 लाख से 14.07 लाख के बीच है।

PunjabKesari
. हुंडई सैंट्रो

हालांकि पुरानी हुंडई सैंट्रोकी तरह यह पसंद नहीं की गई लेकिन इसे वेल पैक्ज्ड माना गया। अपने पुराने मॉडल की वजह से Hyundai Santro को भी खूब सर्च किया गया। इसकी कीमत 3.90 से 5.65 लाख रुपए के बीच है।

PunjabKesari. मारुति सुजुकी एर्टिगा

लांच के समय इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। हालांकि इसमें पावरफुल डीजल इंजन की कमी की वजह से लोगों को निराशा हुई। लेकिन साल में यह मोस्ट सर्च कारों में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गई। 

PunjabKesari. जीप रैंगलर

पेट्रोल इंजन वाली जीप रैंगलर को इस साल लांच किया गया और इसकी कीमत 56 लाख से शुरू होती है। भारत में लोगों ने इसे भी काफी पसंद किया है। 

PunjabKesari
. BMW 6gt

2018 ऑटो एक्सपो में लांच हुई 6 सीरीज जीटी केवल पेट्रोल वैरिएंट के साथ है। इसकी कीमत 61.8 लाख से शुरू होती है। लेकिन बाद में डीजल वैरिएंट बीएमडब्ल्यू ने लोगों को प्रभावित किया। इस कार को भी भारत में लोगों ने काफी पसंद किया है। 


 


Edited by:Jeevan

Latest News