Wednesday, September 5, 2018-10:53 AM
गैजेट डैस्क : हुवावे ने अपने सब ब्रांड हॉनर के तहत भारत में लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Honor 7S को लॉन्च कर दिया है। इसके 2 जीबी रैम व 16 जीबी इंटर्नल स्टोरेज वेरिएंट को भारतीय बाजार में 6,999 रुपए कीमत में उपलब्ध किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की खासियतों की बात करें तो इसमें 18:9 रेश्यो को सपोर्ट करने वाली एचडी+ डिस्प्ले और 5 मेगापिक्सल का सैल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 3020 एमएएच की बड़ी बैटरी इसमें मिलेगी।
- इस स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग वैबसाइट फ्लिपकार्ट व कम्पनी की आधिकारिक वैबसाइट पर उपलब्ध किया जाएगा। यूजर इसे ब्लैक, ब्लू और गोल्ड रंग के विकल्प में खरीद सकेंगे। Honor 7S की पहली सेल 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे शुरू होगी।
Honor 7S के स्पेसिफिकेशन्स -
डिस्प्ले |
5.45 इंच का एचडी+ |
ऑपरेटिंग सिस्टम |
एंड्रॉयड 8.1 ओरियो |
प्रोसैसर |
क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटी6739 |
रैम |
2 जीबी |
इनबिल्ट स्टोरेज |
16 जीबी |
एक्सपैन्डेब्ल स्टोरेज |
माइक्रो एसडी कार्ड से 256 जीबी तक की सपोर्ट |
रियर कैमरा |
13 मेगापिक्सल |
फ्रंट कैमरा |
5 मेगापिक्सल |
बैटरी |
3,020 एमएएच |
वजन |
142 ग्राम |
Edited by:Hitesh