भारत में आज रिलीज होगा iOS 15, इन एप्पल डिवाइसिस को मिलेगी सपोर्ट

  • भारत में आज रिलीज होगा iOS 15, इन एप्पल डिवाइसिस को मिलेगी सपोर्ट
You Are HereGadgets
Monday, September 20, 2021-4:56 PM

गैजेट डेस्क: एप्पल आज भारत में अपने नए iOS 15 और iPadOS 15 को रिलीज करने वाली है। इस नए अपडेट में यूजर्स को कई नए फीचर्स मिलेंगे जिनमें मुख्य फीचर शेयरप्ले बताया जा रहा है। नए iOS 15 में आईमैसेजिंग का नया वर्जन मिलेगा। इसमें प्राइवेसी एनहेंसमेंट के लिए सेंटर स्टेज को भी जोड़ा गया है। इसके अलावा फेसटाइम फीचर को पहले से ज्यादा इम्प्रूव किया गया है। सिरी की ऑफलाइन सपोर्ट भी इसमें शामिल की गई है। फोटो में टैक्स्ट को सर्च करने की भी सुविधा इसमें मिलेगी। इसके अलावा iPadOS 15 में स्लाइड ओवर, स्पिलिट व्यू और पहले के मुकाबले बेहतर मल्टीटास्किंग की सपोर्ट मिलेगी। एप्पल वॉच सीरीज 3 के लिए भी watchOS 8 के लॉन्च होने की उम्मीद जताई जा रही है।

इन डिवाइसिस पर उपलब्ध होगा iOS 15
iOS 15 का अपडेट iPhone 12, iPhone 12 mini, iPhone 12 Pro, iPhone 12 Pro Max, iPhone XS, iPhone XS Max, iPhone XR, iPhone X, iPhone 8, iPhone 8 Plus, iPhone 7, iPhone 7 Plus, iPhone 6s, iPhone 6s Plus, iPhone SE और iPhone SE (2020) को मिलेगा। नए iPhone 13, iPhone 13 Pro, iPhone 13 Pro Max और iPhone 13 mini को पहले से ही iOS 15 के साथ लाया जा रहा है।

इन डिवाइस को मिलेगा iPadOS 15 का अपडेट
iPadOS 15 का अपडेट iPad Pro 12.9 इंच (5वीं जेनरेशन), iPad Pro 11 इंच (तीसरी जेनरेशन), iPad Pro 12.9 इंच (चौथी जेनरेशन), iPad Pro 11 इंच (दूसरी जेनरेशन), iPad Pro 12.9 इंच (तीसरी जेनरेशन), iPad Pro 11 इंच (पहली जेनरेशन), iPad Pro 10.5 इंच, iPad Pro 9.7 इंच, iPad (आठवीं जेनरेशन), iPad (सातवीं जेनरेशन), iPad (छठी जेनरेशन), iPad (पांचवीं जेनरेशन), iPad mini (पांचवीं जेनरेशन), iPad mini 4, iPad Air (चौथी जेनरेशन), iPad Air (तीसरी जेनरेशन) और iPad Air 2 को मिलेगा। नए आईपैड और आईपैड मिनी iPadOS 15 के साथ ही बाजार में आएंगे।

कैसे डाउनलोड करें iOS 15
एप्पल जैसे ही इस नए iOS 15 को भारतीय यूजर्स के लिए रिलीज करेगी तो यूजर्स को इस अपडेट की नोटिफिकेशन मिलेगी। इसके अलावा आप सेटिंग्स में जाकर (Settings>General>Software Update) चैक कर सकते हैं। अपनी एप्पल डिवाइस को अपडेट करने के लिए आपको वाई-फाई की जरूरत पड़ेगी।


Edited by:Hitesh

Latest News