MWC 2018: अलैक्सा स्पोर्ट के साथ लेनोवो ने पेश किया Yoga 730 2-इन-1 लैपटॉप

  • MWC 2018: अलैक्सा स्पोर्ट के साथ लेनोवो ने पेश किया Yoga 730 2-इन-1 लैपटॉप
You Are HereGadgets
Tuesday, February 27, 2018-11:47 AM

जालंधरः चीन की मल्टीनैशनल टैक्नोलॉजी कम्पनी लेनोवो ने MWC 2018 में तीन नए लैपटॉप्स को योगा सीरीज में पेश किया है। इनमें से सबसे बेहतर Yoga 730 है जो एक 2-इन-1 लैपटॉप है। यानी आप टैबलेट के जैसे भी इसका उपयोग कर सकते हैं। इसमें अमेज़न अलेक्सा असिस्टेंट दिया गया है यानी आप बोल कर ही इसके जरिए कैब आदि को भी बुक कर सकते हैं व पीज़ा को आर्डर करने के लिए सर्च भी कर सकते हैं। इसके 13 इंच मॉडल को $880 (57 हजार रुपए) व 15 इंच मॉडल को $900 (58 हजार रुपए) में उपलब्ध किया जाएगा।  


Yoga 730 के फीचर्सः

 प्रोसैसर  आठवीं जनरेशन का इंटैल कोर i7 
 RAM  16GB
 स्टोरेज   512GB SSD/ विकल्प में 1TB ग्राफिक्स
 13 इंच  मॉडल  इंटीग्रेडिड ग्राफिक्स
 15 इंच  मॉडल  Nvidia GTX 1050
 डिस्प्ले  1080p or 4K टच स्क्रीन 
 स्टाइलस  एक्टिव पैन 2 (ऑप्शनल)

 


Latest News