NASA ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, Curiosity Rover ने मंगल पर पूरे किए 5 साल

  • NASA ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, Curiosity Rover ने मंगल पर पूरे किए 5 साल
You Are HereGadgets
Sunday, August 6, 2017-9:40 PM

जालंधर- अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जानकारी के मुताबिक NASA के क्यूरियोसिटी मार्स रोवर ने मंगल ग्रह पर अपने खोज अभियान के 5 साल पूरे कर लिए हैं। रोवर ने मंगल पर सूक्ष्मजीवों के जीवन के लिए अनुकूल परिस्थितियों के बारे में साक्ष्य हासिल किया था। क्यूरियोसिटी 5 साल पहले माउंट शार्प के पास उतरा था। यह मंगल पर काफी समय पहले रही झीलों के बारे में मिले सुरागों की छानबीन कर रहा है। 


बता दें कि 5 अगस्त 2012 को कैलिफॉर्निया स्थित NASA के जेट प्रोपल्शन लैबोरेटरी ने क्यूरियोसिटी से पहली तस्वीरें हासिल की थी। NASA ने कहा है कि आगे ऊंचे लक्ष्य हैं। क्यूरियॉसिटी इस ग्रह पर अपना खोज अभियान जारी रखेगा।


Latest News