OnePlus 5 यूज़र्स के लिए खुशखबरी, जारी हुआ एंड्रॉयड पाई अपडेट

  • OnePlus 5 यूज़र्स के लिए खुशखबरी, जारी हुआ एंड्रॉयड पाई अपडेट
You Are HereGadgets
Thursday, December 27, 2018-1:49 PM

गैजेट डैस्क : वनप्लस 5 व वनप्लस 5T स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी है। इन दोनों ही स्मार्टफोन्स के लिए एड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ऑक्सीजन OS अपडेट जारी कर दी गई है। शुरुआती 24 घंटों में केवल कुछ ही यूज़र्स को यह अपडेट प्राप्त होगी। अगर आपको अपडेट का नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो सेटिंग्स में सिस्टम अपडेट में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। फिलहाल अलग-अलग देशों तक इस अपडेट को पहुंचने में थोड़ा समय लगने की जानकारी है। आपको बता दें कि इन दोनों ही स्मार्टफोन मॉडल्स को एंड्रॉयड 7.1.1 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ वर्ष 2017 में लॉन्च किया गया था। 

अपडेट में क्या मिलेगा खास

रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus 5 को मिली अपडेट फाइल का साइज़ 1742 MB है तो वहीं OnePlus 5T के लिए इसका फाइल साइज़ 1748  MB रखा गया है। नई अपडेट में गूगल लेंस मोड की सपोर्ट को शामिल किया गया है। इसकी मदद से फोन में अडैप्टिव बैटरी, अडैप्टिव ब्राइटनेस, एप्प टाइम्स और एप्प एक्शन जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा OnePlus 5 और OnePlus 5T यूजर्स को नया गेमिंग मोड 3.0 भी मिलेगा जो गेमिंग के एक्सपीरिएंस को और भी बेहतर बना देगा। 


Edited by:Hitesh

Latest News