Saturday, August 21, 2021-12:17 PM
गैजेट डेस्क: रियलमी अपनी सी सीरीज का नया स्मार्टफोन अगले हफ्ते 23 अगस्त को भारत में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इस बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है। आपको बता दें कि Realme C21Y पिछले महीने वियतनाम में लॉन्च किया गया था। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।
माना जा रहा है कि Realme C21Y को 3 जीबी रैम और 32 जीबी की इंटर्नल स्टोरेज के साथ लाया जाएगा जिसकी कीमत वियतनाम में 3,240,000 वियतनाम डोंग (VND) रखी गई है जोकि करीब 10,500 रुपए बनती है। इसके अलावा इसके 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी इंटर्नल स्टोरेज वाले वेरिएंट के VND 3,710,000 यानी करीब 12,000 रुपए में आने की उम्नीद है।
Realme C21Y की संभावित स्पेसिफिकेशन्स:
डिस्प्ले
|
6.5 इंच की एचडी प्लस, (720x1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन), रिफ्रेश रेट 60Hz
|
प्रोसैसर
|
ऑक्टाकोर Unisoc T610
|
रैम
|
4 जीबी
|
इंटर्नल स्टोरेज
|
64 जीबी
|
ऑपरेटिंग सिस्टम
|
एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI
|
ट्रिप्ल रियर कैमरा सेटअप
|
13 MP (मेन कैमरा) + 2MP + 2MP
|
फ्रंट कैमरा
|
5MP
|
बैटरी
|
5,000mAh
|
कनेक्टिविटी
|
LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5, GPS और 3.5mm का हेडफोन जैक
|
खास फीचर्स
|
बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर
|
Edited by:Hitesh