Tuesday, July 13, 2021-11:41 AM
गैजेट डेस्क: Samsung ने अपने Galaxy F22 स्मार्टफोन को भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध कर दिया है। इस फोन को सबसे पहले ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा जा सकता है। यह फोन 6000mAh की दमदार बैटरी और 48MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है।
कीमत की बात की जाए तो इसे दो स्टोरेज ऑप्शन्स में लाया गया है। इसके 4GB रैम और 64GB इंटर्नल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपए रखी गई है, जबकि इसके 6GB रैम और 128GB इंटर्नल स्टोरेज वाले वेरिएंट्स की कीमत 14,499 रुपए बताई गई है। इस फोन को दो कलर ऑप्शन्स डेनिम ब्लू और डेनिम ब्लैक में खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy F22 की स्पैसिफिकेशन्स:
डिस्प्ले
|
6.4 इंच की एचडी प्लस, सुपर एमोलेड, (700x1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन), (रिफ्रेश रेट 90Hz)
|
प्रोसैसर
|
मीडियाटेक हीलियो G80
|
रैम
|
4 जीबी/6 जीबी
|
इंटर्नल स्टोरेज
|
64 जीबी/128 जीबी
|
ऑपरेटिंग सिस्टम
|
एंड्रॉयड 11 आधारित One UI 3.1
|
क्वॉड रियर कैमरा सैटअप
|
48MP (मेन कैमरा) + 8MP (अल्ट्रा वाइड सैंसर) + 2MP (डेप्थ सैंसर) + 5MP (मैक्रो सैंसर)
|
फ्रंट कैमरा
|
8MP
|
बैटरी
|
6,000mAh (25W की फास्ट चार्जिंग)
|
कनैक्टिविटी
|
4G LTE, ब्लूटूथ v5, NFC
|
खास फीचर
|
33 वॉट फास्ट चार्जिंग (चार्जर बॉक्स में ही मिलेगा)
|
Edited by:Hitesh