गैजेट डेस्क- दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग का नाम दुनिया में अपने शानदार स्मार्टफोन्स को लेकर जाना जाता है। वहीं अब सैमसंग ने मेंबर्स एप में एंड्रॉयड पाई अपडेट का पूरा रोडमैप पोस्ट किया है। इस लिस्ट में 24 सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन्स के नाम और अपडेट दिए जाने का महीना भी शामिल है। मेंबर्स एप के इस लिस्ट में Galaxy S9, S8, Note और A सीरीज के स्मार्टफोन्स शामिल हैं। वहीं इसमें कुछ टैबलेट्स के नाम भी शामिल हैं जिन्हें एंड्रॉयड पाई का अपडेट दिया जाएगा। आइए जानते हैं इनके बारे में...
1. Galaxy S9 (जनवरी 2019)
2. Galaxy S9+ (जनवरी 2019)
3. Galaxy Note 9 (फरवरी 2019)
4. Galaxy S8 (मार्च 2019)
5. Galaxy S8+ (मार्च 2019)
6. Galaxy Note 8 (मार्च 2019)
7. Galaxy A8 2018 (अप्रैल 2019)
8. Galaxy A8+ 2018 (अप्रैल 2019)
9. Galaxy A7 2018 (अप्रैल 2019)
10. Galaxy A9 2018 (अप्रैल 2019)
11. Galaxy Tab S4 10.5 (अप्रैल 2019)
12. Galaxy J4 (मई 2019)
13. Galaxy J4+ (मई 2019)
14. Galaxy J6 (मई 2019)
15. Galaxy J6+ (मई 2019)
16. Galaxy A8 Star (मई 2019)
17. Galaxy J7 2017 (जुलाई 2019)
18. Galaxy J7 Duo (अगस्त 2019)
19. Galaxy Xcover 4 (सितंबर 2019)
20. Galaxy J3 2017 (सितंबर 2019)
21. Galaxy Tab S3 9.7 (सितंबर 2019)
22. Galaxy Tab A 2017 (अक्टूबर 2019)
23. Galaxy Tab Active2 (अक्टूबर 2019)
24. Galaxy Tab A 10.5 (अक्टूबर 2019)
हालांकि इस लिस्ट में फिलहाल ये साफ नहीं है कि किस एरिया में अपडेट पहले दिया जाएगा। ऐसे में यूजर्स को अपडेट के लिए इंतजार भी करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि एंड्रॉयड 9.0 पाई को डिजाइन के मामले में अब तक का सबसे बेहतरीन वर्जन कहा जा रहा है। नए ऑपरेटिंग सिस्टम में बड़े होम बटन को रिप्लेस करके छोटे से मैन्यू बटन को लगाया गया है। इसका एप्प स्विचर भी आइफोन एक्स की तरह ही होरिजोनटली स्क्रॉल होता है। यानी यूजर्स को इस बार इसमें काफी आकर्षक फीचर्स दिए गए हैं। इसे बनाने में गूगल का मुख्य ध्यान स्मार्टफोन मैनेजमेंट को ज्यादा सुविधाजनक बनाने का रहा है।
Edited by:Jeevan