शरीर की अंदरूनी जांच करने में मदद करेगा यह कैमरा डिवाइस

  • शरीर की अंदरूनी जांच करने में मदद करेगा यह कैमरा डिवाइस
You Are HereGadgets
Tuesday, September 5, 2017-4:07 PM

जालंधर- बदलते समय के साथ- साथ तकनीक इतनी विकसित हो चुकी है कि हमारे कई जरुरी काम अासान होते जा रहे है। इसी के तहत ब्रिटेन में वैज्ञानिकों ने एक ऐसे कैमरे को विकसित किया है जिसके जरिए डॉक्टर इंसानी शरीर के अंदर देख सकते हैं। 

 

स्कॉटलैंड में एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के प्रोफेसर केव धालीवाल ने कहा, 'यह एक बेहतर तकनीक है जो हमें मानव शरीर के अंदर देखने की अनुमति देती है। इसमें विभिन्न अनुप्रयोगों को करने के लिए विशाल क्षमता है।'


 

कैसे करता है काम

इस नए कैमरे में लैटेस्ट टेक्नोलॉजी का फायदा उठाया गया है जिसके जरिए प्रकाश के अलग-अलग कणों का पता लगाया जा सकता है, जिसे फोटोन कहा जाता है। यह तकनीक इतनी संवेदनशील है कि यह प्रकाश के छोटे निशान का भी पता लगा सकती है जो शरीर के टिसू के माध्यम से एंडोस्कोप से गुजरती है।

 

बता दें कि अध्ययन में पता चला है कि प्रारंभिक परीक्षणों में प्रोटोटाइप डिवाइस सामान्य प्रकाश की स्थिति में Tissue के 20 सेंटीमीटर के माध्यम से बिंदु प्रकाश स्रोत के स्थान को ट्रैक कर सकता है।

 

वहीं इसके विपरीत इंडोस्कोप से निकलने वाली रोशनी शरीर के पार हो सकती है लेकिन ये सीधे रास्ते में यात्रा करने के बजाय कोशिकाओं और अंगों के कारण आमतौर पर बिखर जाती है या पलट जाती है,और इस वजह से साफ़ और स्पष्ट तस्वीर लेना मुश्किल हो जाता है।


Latest News