भारत में इस नवंबर लॉन्च होंगे ये पांच शानदार स्मार्टफोन्स

  • भारत में इस नवंबर लॉन्च होंगे ये पांच शानदार स्मार्टफोन्स
You Are HereGadgets
Monday, November 1, 2021-11:46 AM

गैजेट डेस्क: इस नवंबर में भारत में कई शानदार स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं। इनमें दो सस्ते स्मार्टफोन्स Poco M4 Pro 5G और Lava Agni भी शामिल होंगे। इन दोनों को एक ही दिन नौ नवंबर को लाया जाएगा। आइए जानते हैं इन सभी अपकमिंग स्मार्टफोन्स के बारे में...

LAVA Agni 5G

  • 9 नवंबर को लॉन्च होगा LAVA का पहला यह 5G स्मार्टफोन।
  • इसे 9,999 रुपये की कीमत के साथ लाया जा सकता है।
  • इसमें 90Hz के रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलेगी।

Poco M4 Pro 5G

  • इस फोन की भी ग्लोबल लॉन्चिंग नौ नवंबर को होगी।
  • इसमें 6.50 इंच की डिस्प्ले दी गई होगी।
  • यह फोन एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।
  • इसमें 48MP लेंस, 2MPमैक्रो और 2MP डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है।

Redmi Note 11 सीरीज

  • इसी महीने भारत में Redmi Note 11 सीरीज को लॉन्च किया जाएगा।
  • इस सीरीज के तहत Redmi Note 11, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro Plus स्मार्टफोन लाए जाएंगे।
  • Redmi Note 11 5G में 50MP का कैमरा मिलेगा, जबकि इसके प्रो मॉडल्स में 108MP का कैमरा दिया गया होगा।
  • इनमें 6.6 इंच की डिस्प्ले दी गई होगी जोकि 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी।

Moto G51 5G

  • इस फोन को स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी इंटर्नल स्टोरेज के साथ लाया जाएगा।
  • 5G की सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।

Oppo Foldable Phone

  • ओप्पो नवंबर में अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है।
  • इसे 8 इंच की OLED डिस्प्ले के साथ लाया जाएगा जोकि 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी।
  • स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस इस फोन को 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

 


Edited by:Hitesh

Latest News