Monday, July 25, 2016-4:37 PM
जालंधर - माइक्रोमैक्स ने आज अपनी लैपटॉप सीरीज को बढ़ाते हुए नया Ignite (LPQ61408W) लैपटॉप लांच किया है, जिसकी कीमत 18,990 रुपए है। इसे एक्सकलूसीवेली फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध किया गया है।
लांच के मौके पर माइक्रोमैक्स के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर शुभजीत सेन ने कहा है कि 'हमने उपभोक्ता की मांग पर ध्यान देते हुए इस लैपटॉप को लांच किया है', और कहा 'हम उच्च प्रदर्शन देने वाली डिवाइसिस को सही मूल्य पर उपलब्ध करते हैं'।
लैपटॉप की खासियतें -
डिस्प्ले |
14- इंच HD |
प्रोसेसर |
इंटेल पेंटियम प्रोसेसर N3700 |
रोम |
4 GB |
इंटरनल मैमरी |
1TB |
कैमरा |
VGA वेब कैमरा |
पोर्ट |
2 USB पोर्ट्स, 1 HDMI पोर्ट और एक ईथरनेट पोर्ट |
बैटरी |
4500 mAh |