Social Media Day 2021: सोशल मीडिया पर रोजाना 3 घंटे गुजारते हैं लोग, डेली जुड़ते हैं 5 नए यूजर्स

  • Social Media Day 2021: सोशल मीडिया पर रोजाना 3 घंटे गुजारते हैं लोग, डेली जुड़ते हैं 5 नए यूजर्स
You Are HereNational
Wednesday, June 30, 2021-2:10 PM

गैजेट डेस्क: आज के दौर में सोशल मीडिया का इस्तेमाल तकरीबन हर कोई करता है और यह यूजर्स की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। हर साल 30 जून को सोशल मीडिया डे मनाया जाता है। इसी बात पर ध्यान देते हुए आज हम सोशल मीडिया से जुड़े कुछ मजेदार फैक्ट्स आपको बताने जा रहे है।

क्या आपको पता है कि फेसबुक के आने से 13 साल पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आ चुका था। इसे Sixdegrees के नाम से 1997 में लॉन्च किया गया था। इसके फाउंडर एंड्रयू वेनरिच थे और यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूजर्स को अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जुड़ने का मौका देता है।

जानें कुछ मजेदार फैक्ट्स

  1. लोग हर दिन सोशल मीडिया पर करीब 3 घंटे बिताते हैं।
  2. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन 5 नए यूजर्स जुड़ते हैं।
  3. अमेरिका में सबसे ज्यादा फेसबुक के यूजर्स हैं।
  4. हर दिन लोग फेसबुक पर करीब 35 मिनट बिताते हैं।
  5. फेसबुक के सबसे फेमस सेलिब्रिटी क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं, जिनके 122.6 मिलियन फॉलोअर हैं।
  6. फेसबुक पर 60 मिलियन बिजनेस पेज हैं और इस पर 27 करोड़ फर्जी अकाउंट भी मौजूद हैं।

 


Edited by:Hitesh

Latest News