वैज्ञानिकों ने खोजा दुनिया का सबसे पुराना रंग

  • वैज्ञानिकों ने खोजा दुनिया का सबसे पुराना रंग
You Are HereScience
Thursday, July 12, 2018-4:53 PM

जालंधर- ऑस्ट्रेलियन नैशनल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने दुनिया के सबसे पुराने रंग की खोज की है। जानकारी के मुताबिक करीब 1.1 अरब साल पुराना यह चटख गुलाबी रंग अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान में काफी गहराई में मिले चट्टानों से निकाला गया है। यह रंग पश्चिम अफ्रीका के मॉरिटानिया में ताओदेनी बेसिन के समुद्री काले पत्थर से लिया गया जो इससे पहले खोजे गए रंग वर्णों से करीब आधा अरब साल पुराना है।

 

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि ये चटख गुलाबी रंगवर्ण क्लोरोफिल के मॉलेक्यूलर जीवाश्म हैं जिसका उत्पादन समु्द्र में रहने वाले प्राचीन प्रकाशसंश्लेषक जीवों ने किया और इन जीवों के अस्तित्व नहीं रहने के बावजूद लंबे समय से यह वहीं मौजूद था। एएनयू में सहायक प्रफेसर एवं वरिष्ठ मुख्य अनुसंधानकर्ता जोचेन ब्रॉक्स ने बताया कि बड़े, सक्रिय जीव जैसे कि शैवाल के उद्भव को संभवत: वृहद खाद्य कणों की सीमित आपूर्ति से अवरूद्ध किया गया।

 

इसके अलावा वैज्ञानिकों ने बताया कि जीवाश्मों से मिले रंगों में गहरे लाल रंग से लेकर बैंगनी रंग गाढ़े रूप में मौजूद थे, लेकिन जब उन्हें तरल पदार्थ मिलाकर पतला किया गया तब इनमें से चटख गुलाबी रंग मिला है।
 


Edited by:Jeevan

Latest News