आपके TV को टैबलेट में बदल देगा यह डिवाइस

  • आपके TV को टैबलेट में बदल देगा यह डिवाइस
You Are HereGadgets
Friday, August 21, 2015-11:00 PM

जालंधर : अगर आप अपने टी.वी. के लिए एंड्रायड सैट टॉप बॉक्स खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो जरा ठहर जाइए क्योंकि इस सप्ताह एक नया डिवाइस आ गया है जिससे आपका टी.वी एक स्मार्ट टी.वी में बदल जाएगा। स्मार्ट टी.वी का मतलब यह नहीं कि इसमें एप्स और ब्राऊजिंग की जा सकेगी बल्कि आपके टी.वी की स्क्रीन टच स्क्रीन में बदल जाएगी। इस खास डिवाइस का नाम Touchjet Wave है।

टी.वी. को स्मार्ट बनाने के लिए Touchjet Wave को टी.वी के सबसे ऊपर लगाना होता है जिसके बाद इसमें से निकलने वाली तरंगें टी.वी को एंड्रायड सपोर्ट के साथ टच प्रदान करती हैं। टी.वी. के HDMI पोर्ट की मदद से इस डिवाइस को कनैक्ट किया जा सकता है। यह डिवाइस 20 से 80 इंच की स्क्रीन साइज के टी.वी. के साथ काम कर सकता है जिसके साथ स्टाइलस पैन भी उपलब्ध है।

Wave में 2Ghz का क्वार्ड कोर प्रोसैसर, 1GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। साथ ही स्मार्टफोन सपोर्ट के लिए इसमें ब्लूटूथ 4.0 भी दिया गया है। इसका मतलब है कि टी.वी. को iOS और एंड्रायड स्मार्टफोन में दिए गए एप की मदद से भी कंट्रोल किया जा सकता है। इस डिवाइस के लिए $100,000 डालर (करीब 65 लाख रुपए) फंड इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा गया है और इसकी कीमत 119 डॉलर (7,750 रुपए) है।


Latest News