इस्लामी समूह ने हैक कीं थाईलैंड सरकार की वैबसाइटें

  • इस्लामी समूह ने हैक कीं थाईलैंड सरकार की वैबसाइटें
You Are HereInternational
Monday, August 24, 2015-7:35 PM

बैंकाक : थाईलैंड सरकार की छह वेबसाइटों को सोमवार एक इस्लामी समूह ने हैक कर लिया। समूह ने अपना नाम ट्यूनीशिया का फल्लाग गेसिरीनी तथा डॉक्टर लेमौची बताया है। बैंकाक पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हैकरों ने लैंफन, सिंग बुरी, सा केयो तथा टाक प्रांत के साथ ही महासरखाम विश्वविद्यालय के प्रकाशन घर तथा पाथुम थानी स्थित लाम लूक का अस्पताल की आधिकारिक वैबसाइट पर हमला किया।

हैकरों ने म्यांमार में उत्पीडऩ के कारण भागते रोहिंग्या मुसलमानों तथा बम हमले के शिकार बच्चों की तस्वीरें साइट पर लगा दी। हैकरों ने संदेश में कहा, ‘‘तुम्हारी वैबसाइटों को फल्लाग गैसरिनी तथा डॉ.लामौची ने हैक कर लिया है।’’ संदेश में कहा गया है, ‘‘हम फल्लागा दल, मुसलमान हैं। हम अमन पसंद लोग हैं।’’

सूत्रों के मुताबिक, हैकर समूह पहले अन्य इस्लामिक समूहों के साथ काम कर चुका है और इजरायल व फ्रांस की कई वैबसाइटों को हैक कर चुका है। थाईलैंड के सूचना व प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने हैकर समूह के जगह का पता लगाने के लिए एक जांच शुरू की है।


Latest News