क्या आप जानते हैं 1G, 2G, 3G, 4G, 5G का मतलब?

  • क्या आप जानते हैं 1G, 2G, 3G, 4G, 5G का मतलब?
You Are HereGadgets
Monday, July 17, 2017-7:53 PM

जालंधरः इंटरनेट का इस्तेमाल तो आजकल सभी कर रहे हैं। पहले यूजर्स 1G का इस्तेमाल करते थे और अब 4जी को यूज कर रहे हैं। 4G तकनीक ने यूजर्स को इंटरनेट पहले से ज्यादा तेज इस्तेमाल करने का मौका दिया। रिर्पोट के मुताबिक, अब भारत में जल्द ही 5G भी दस्तक दे सकता है। लेकिन कभी आपने ये जानने कि कोशिश करी है कि ये 1G, 2G, 3G, 4G, 5G का मतलब क्या है। अगर आपका जवाब नहीं है तो आज हम आपको 1G, 2G, 3G, 4G, 5G का मतलब बताएंगे। 

सबसे पहले हम आपको G का मतलब बताएंगे, G का मतलब Generation है। जब भी किसी फोन में नई तकनीक लाई जाती है तो उसे नेक्सट जनेरेशन का स्मार्टफोन कहा जाता है। 

- 1G तकनीक

इसे सबसे पहले इसे अमेरिका में पेश किया गया था, इन फोन्स की बैटरी लाइफ काफी खराब होती थी। यही नहीं, इनकी वॉयस क्वालिटी और सिक्योरिटी भी खराब थी। 

- 2G तकनीक

यह GSM पर आधारित थी। यह डिजिटल सिग्नल इस्तेमाल करती थी। इसकी स्पीड 64 kbps थी। इसे पहले फिनलैंड में लॉन्च किया गया था। इन फोन्स से एसएमएस, कैमरा और मेलिंग जैसे सर्विसेस को शुरु किया गया। 

- 3G तकनीक

इसके जरिए हैवी गेम्स, बड़ी फाइल्स को ट्रांसफर करना और वीडियो कॉलिंग फीचर जैसे सर्विस दी जाने लगी। इन्हें स्मार्टफोन भी कहा जाता है। इसके बाद नए डाटा प्लान्स लॉन्च किए गए। 

- 4जी तकनीक

इसके जरिए यूजर्स 100 Mbps यानि 1 Gbps की स्पीड का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये 3G से ज्यादा महंगा है। हालांकि, लुक के मामले में दोनों फोन में कोई अंतर नहीं है। नीचे दी गई तस्वीरों में फोन्स को देख सकते हैं। 

- 5G तकनीक

ऐसा माना जा रहा है कि इसकी कनेक्टिविटी और स्पीड में कोई लिमिट नहीं होगी। ये भविष्य की वायरलैस तकनीक होगी। 5जी सपोर्ट फोन में ज्यादा सिक्योरिटी होगी।


Latest News